माथे पर बिंदी और बालों में गुलाब सजा ''ब्यूटी क्वीन'' बनी आलिया भट्ट, सिल्क साड़ी में छू गईं फैंस का दिल

2/8/2022 1:59:33 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनोंअपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह एकसे बढ़कर एक साड़ी लुक्स को चुन रही हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं एक बार आलिया ने अपने साड़ी लुक्स के फैंस का दिल चुरा लिया है।

आलिया व्हाइट स्लिक साड़ी में  बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्वीलेस ब्जाउज पेयर किया है।

फिल्म से जुड़े अपने किरदार को ध्यान में रखते हुए आलिया ने बालों में रेड गुलाब लगाए हैं। मिनिमल मेकअप,माथे पर बिंदी, रेज लिप्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

वह कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। आलिया भट्ट इन तस्वीरों में अप्सरा से बिल्कुल भी कम नहीं लग रही हैं। उनके हुस्न के आगे तो सारा जमाना फीका सा नजर आ रहा है।

इससे पहले भी आलिया भट्ट ने फिल्म के प्रमोशन के लिए व्हाइट साड़ी लुक को अपनाया था। बालों में गजरा और माथे पर बिंदी लगाए वो किसी परी से कम नहीं लगीं। 

फिल्म की बात करें तो ये हुसैन जैदी के उपन्यास मुंबई के माफिया क्वींस के एक अध्याय पर आधारित है। इसमें अजय देवगन, विजय राज, सीमा पाहवा, शांतनु माहेश्वरी, जिम सर्भ, वरुण कपूर और इंदिरा तिवारी जैसे स्टार्स हैं। 


Content Writer

Smita Sharma