Just Love: पत्नी को बाहों में लेकर रणबीर ने बरसाया प्यार, चेहरे पर हंसी और प्यार का साथ.. परफेक्ट हैं कपूर खानदान के बेटे-बहू की तस्वीरें

10/6/2022 4:43:55 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। बीते दिन ही आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म हुईं थी। यूं तो इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आईं थीं जिसमें कपल परिवार संग पोज दे रहा था हालांकि फैंस को कपल की एक-साथ वाली तस्वीरें देखने का बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब फैंस के ये ख्वाहिश भी पूरी हो गईं हैं। आलिया ने हाल ही में अपनी गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें कपूर खानदान के बेटा-बहू एक-दूजे के प्यार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। 

पहली तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे बैठे हैं। आलिया किसी बात पर हंसती हुई नजर आ रही हैं। 

दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट रणबीर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं।रणबीर कपूर उन्हें किस कर रहे हैं। 

तीसरी तस्वीर में आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बड़ी बहन पूजा भट्ट और बाकी लोग नजर आ रहे हैं। 

चौथी और पांचवीं तस्वीर में आलिया भट्ट के मायके और ससुराल दोनों जगह का परिवार नजर आ रहा है। करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा कपूर तस्वीर में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। 

छठी तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाथ जोड़कर पूजा करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन लिखा है, 'जस्ट लव...।' इसके साथ आलिया ने पीले रंग के हार्ट इमोजी बनाए हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि डेटिंग के 5 साल बाद रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। शादी के लगभग 2 महीने बाद आलिया ने 27 जून को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। 


 

Content Writer

Mamta Yadav