FIR की चिंता छोड़ फ्रेंड की बैलचर पार्टी में पहुंची आलिया, दोस्तों संग यूं चिल करती दिखीं एक्ट्रेस

12/17/2021 10:04:49 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर जहां कोरोना नियम तोड़ने के चलते BMC द्वारा FIR दर्ज की जाने की खबरें आ रही हैं। वहीं आलिया तो इन सबसे अंजान अपने दोस्तों संग पार्टी कर रही हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि आलिया की तस्वीरें इस तरफ पर इशारा कर रही हैं जिनमें वह अनुष्का रंजन, आकांक्षा रंजन और बाकि दोस्तों संग मस्ती भरे अंदाज में दिख रही हैं।

दरअसल,क्लोदिंग ब्रांड समर समवेयर की फाउंडर और आलिया की फ्रेंड मेघना गोयल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले मेघना गोयल ने बैचलेर पार्टी रखी जहां आलिया अपनी दोस्तों संग पहुंची।

इस पार्टी की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। लुक की बात करें आलिया ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं। वह नो मेकअप लुक में भी कमाल की लग रही हैं। एक तस्वीर में सभी मोकटेल का मजा लेते दिख रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने लिखा-'लेट्स गेट दिस पार्टी स्टार्टेड'। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में आलिया अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं। फैंस आलिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


कोरोना नियम तोड़ने पर  BMC का एक्शन

 आलिया भट्ट के खिलाफ पेंडेमिक एक्ट के तहत FIR दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, आलिया भट्ट 8 ददिसंबर को फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां पर करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं।

वैसे तो आलिया की रिपोर्ट नेगेटिव आई है फिर भी नियमों के मुताबिक उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहना था लेकिन आलिया होम क्वारंटीन न होते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'  के मोशन पोस्टर लॉन्च के लिए रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी के साथ दिल्ली पहुंच गईं।

इसके बाद कहा गया कि बीएमसी ने उन्हें दिल्ली में ही क्वारंटीन होने के लिए भी बोला था लेकिन वो फिर भी मुंबई लौट आईं। ऐसे में आलिया कानूनी पचड़े में फंस सकती हैं।काम की बात करें तो आलिया रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र', रणवीर सिंह के साथ 'राॅकी और रानी की प्रेम कहानी', गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में दिखेंगी। 

Content Writer

Smita Sharma