Photos: 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हुईं ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' तो खुशी से झूमी आलिया भट्ट, बर्गर और फ्राइज खाकर मनाया जश्न

3/11/2022 9:29:25 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। आलिया भट्ट मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' हाल ही में रिलीज हुई है। रिलीज होने के बाद से ही आलिया की इस फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

फिल्म ने हाल ही में एक नया मुकाम हासिल किया है।रिलीज के 13 दिन बाद ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने बुधवार को करीब 3 करोड़ कमा लिए हैं और अब फिल्म की कुल कमाई 102 करोड़ रुपए हो गई है।

मंगलवार को फिल्म ने 99.64 करोड़ रुपए कमाए थेजबकि सोमवार को ये कमाई 3.41 करोड़ रुपए की थी। फिल्म वीकडेज पर भी ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है और वीकेंड पर तो फिल्म की बल्ले बल्ले हो जाती है। फिल्म के सेंचुरी लगाते ही आलिया भट्ट खुशी से झूम उठीं।

इस सक्सेस को एन्जॉय करते हुए आलिया ने खुद की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह बर्गर और फ्रेंच फ्राइज के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं।

इन स्वीरों साथ एक्ट्रेस ने लिखा-'हैप्पी सेंचुरी टू गंगूबाई एंड हैप्पी वीगन बर्गर और फ्राई टू आलिया।' आलिया की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

बता दें कि आलिया आजकल जमकर पार्टी कर रही हैं। बुधवार रात उन्हें बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया था।


फिल्म की बात करें तो  'गंगूबाई काठियावाड़ी' मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसालीद्वारा बनाई गई है। फिल्म में आलिया के अलावा अजय देवगन,शांतनु माहेश्वरी,विजय राज समेत कई स्टार्स हैं। 


 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma