अब डीपफेक का शिकार हुईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'कपूर बहू' का ऐसा वीडियो

11/25/2023 1:58:20 PM

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस डीपफेक का शिकार हुई हैं। रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, काजोल के बाद अब इस कड़ी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर अब आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वीडियो को एडिट किया गया है। इसमें एक लड़की हाफ पैंट में बैठी है और अपनी बोल्ड अदाएं दिखा रही है। वीडियो एडिट करके इसमें आलिया भट्टा का चेहरा लगाया गया है।

इससे पहले साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था हालांकि बाद में पता चला कि यह वीडियो रश्मिका का नहीं बल्कि जारा पटेल का है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई एक्ट्रेस ने इसके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी।

काम की बात करें तो आलिया भट्ट ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल हर बात जीता है।

आलिया आखिरी बार 'हार्ट ऑफ स्टोन' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो आलिया इन दिनों फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @pauseshooter

Content Writer

Smita Sharma