आलिया की को-स्टार सीमा पहवा को भी हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

4/6/2021 11:23:23 AM

मुंबई. कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते केस सभी के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। महाराष्ट्र में तो हालात बद से बदतर हुए जा रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से बहुत ज्यादा प्रभावित हो रही है। स्टार्स तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। अब एक्ट्रेस सीमा पहवा भी कोरोना संक्रमित हो गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस पिंक आउटफिट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस मुस्कुरा रही है। तस्वीर शेयर करते हुए सीमा ने लिखा- 'पॉजिटिव हूं हर बात को लेकर। देख लो रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही आ गई। मैं कोविड पॉजिटिव हूं और 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहूंगी, ख्याल रखें।' फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने के लिए दुआ भी कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें सीमा फिल्म 'गंगूबाई काठियावड़ी' में आलिया भट्ट के साथ काम कर रही थीं, जो खुद हाल में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं और होम क्वारंटाइन में है। सीमा के अलावा अक्षय कुमार, गोविंदा, आमिर खान, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, एजाज खान जैसे स्टार्स भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इससे पहले बप्पी लहरी, फातिमा सना शेख, कार्तिक आर्यन, परेश रावल, रणबीर कपूर, आदित्य नारायण, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक भी कोरोना का शिकार हो चुके हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News