मालदीव के समंदर किनारे आलिया भट्ट ने फैमिली के साथ मनाया 29वां बर्थडे, बहन शाहीन भट्ट ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलकियां

3/16/2022 3:39:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को पूरे 29 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपना ये बर्थडे अपनी फैमिली के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें उनकी बहन शाहीन भट्ट ने शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

 

शाहीन भट्ट ने आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन से एक फोटो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस पहने बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने हाथ में गुब्बारे पकडे़ हुए हैं और पूल किनारे खड़ी होकर पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में वह अपनी मां सोनी राजदान के साथ क्यूट पोज दे रही हैं। इस दौरान मां-बेटी की बीच जबरदस्त पोज दे रही है।

PunjabKesari

 

वहीं एक अन्य तस्वीर में आलिया अपनी बहन शाहीन के साथ दिखाई दे रही हैं। बीच किनारे दोनों बहनों का एक साथ गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है। फैंस आलिया भट्ट की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

 

काम की बात करें आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और मौनी रॉय भी नजर आएंगे। इससे पहले आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी में देखा गया, जिसमें उनके काम की खूब तारीफ हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News