मां बनने के बाद आलिया ने यूं सेलिब्रेट किया अपना पहला बर्थेडे, केक कटिंग से पहले दोनों हाथ जोड़ की प्रार्थना

3/15/2023 4:30:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए आज सेलिब्रेशन का दिन है। 15 मार्च को एक्ट्रेस अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रणबीर कपूर से शादी करने और मां बनने के बाद आलिया अपना पहला बर्थडे मना रही हैं, इसलिए इस बार उनकी खुशी का ठिकाना ही कुछ अलग है। ऐसे में हाल ही में आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt Kapoor🌸 (@aliaabhattkpr)

आलिया भट्ट ने अपना 30वां बर्थडे परिवार के साथ मनाया। हालांकि सेलिब्रेशन की तस्वीर उन्होंने खुद शेयर नही की है। एक फैन पेज ने आलिया के इनसाइड बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि न्यू मॉम आलिया को अपने सामने रखे दो बड़े बर्थडे केक काटने से पहले प्रार्थना करती नजर आती हैं। एक केक '3' नंबर के आकार में और दूसरा '0' के आकार में है। केक बेहद खूबसूरत है। वहीं आलिया भी इस दौरान बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं। इस दौरान वह रेड कलर के प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रही हैं।


काम की बात करें तो आलिया भट्ट को आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग खत्म की है, जिसमें वह एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

Content Writer

suman prajapati