फोटोग्राफर बन रणबीर ने कैमरे में कैद किया गर्लफ्रेंड आलिया का चुलबुला अंदाज,Miss Bhatt बोलीं-''बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी स्किल्स आजमाते हुए''

1/7/2022 3:14:10 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों एक दूसरे की फैमिली के साथ भी समय बिताते नजर आते हैं। ये बॉन्ड उनके फैंस को भी खूब पसंद आता है। हाल ही में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ मुंबई से दूर अफ्रीका में  न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। दोनों ने यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। अब आलिया भट्ट ने इस वेकेशन से खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

इस पोस्ट में के जरिए आलिया ने रणबीर कपूर की फोटोग्राफी भी दिखाई है। सुंदर नजारे वाली तस्वीरें में आलिया का क्यूट लुक देखने को मिला। इस पोस्ट में आलिया ने पहली बार रणबीर को 'बॉयफ्रेंड' बताया है। 

PunjabKesari

तस्वीरों की बात करें तो एक में वह कैमरे की ओर देख रही हैं तो एक तस्वीर में वह मुस्कुरा रही हैं। एक अन्य में वह दूसरी ओर देखते हुए पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों के साथ चुलबुली आलिया ने लिखा-अपने बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी स्किल्स को आजमाते हुए।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो रणबीर और आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। ये पहला मौका है जब दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखें।  फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय समेत कई स्टार्स हैं।

PunjabKesari

फिल्म इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आरआरआर' को लेकर भी बिजी चल रही थीं। हालांकि कोरोना व ओमिक्रॉन के चलते एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' की रिलीज डेट को एक बार फिर टाल दिया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

 

आलिया संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी और करण जौहर की तख्त और रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। वहीं रणबीर शमशेरा, एनिमल जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News