डबल पैसे देकर आलिया भट्ट ने खरीदा फ्लैट, करोड़ों में है कीमत

1/30/2019 10:39:31 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अालिया भट्ट का नाम अब सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल है। वह आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहती है। अब खबर है कि आलिया ने मुंबई के जुहू में तीसरा फ्लैट खरीदा है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया का यह फ्लैट 2300 स्क्वेयर फुट में फैला हुआ है। इसकी कीमत लगभग 13 करोड़ बताई जा रही है।

 

 

आपको यह भी बता दें, इस फ्लैट की कीमत 7.86 करोड़ रुपए के लगभग थी। आलिया ने अपने इस आशियाने के लिए 13.11 करोड़ का पेमेंट किया है। आलिया के इस फ्लैट का रजिस्ट्रेशन मुंबई स्थित अंधेरी में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस के किया गया है। इस फ्लैट के अलावा आलिया के पास मुंबई जैसे महंगी जगह पर दो और प्रॉपर्टी हैं। सबसे पहले आलिया ने 2015 में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। आलिया ने यह प्रॉपर्टी अनुपम खेर और किरण खेर से 5.16 करोड़ रुपए में खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने ने लगभग 3.83 करोड़ ने मुंबई में ही दूसरे फ्लैट अपने नाम कर लिया था।

 

 

काम की बात करे तो आलिया जल्द ही फिल्म 'गली बॉय' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह है। इसके अलावा वह रणबीर कपूर संग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी और इसी के साथ वह फिल्म 'कलंक' में भी नजर आएंगी। 

Konika