28 की हुई आलिया भट्ट, ''हाईवे'' की वीरा से लेकर ''डियर जिंदगी'' की कायरा के रूप में दमदार किरदार निभाकर चलाया बॉलीवुड में अपना सिक्का

3/15/2021 11:57:43 AM

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 में मुंबई में हुआ। आलिया के पिता महेश भट्ट बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर है और उनकी मां सोनी राजदान जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। आलिया चाहे स्टारकिड है लेकिन उसने अपने दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानते है उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें.....


आलिया के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आलिया की पहली फिल्म कुछ खास कमाल नही दिखा पाई लेकिन इसके बाद आलिया ने अपनी प्रतिभा को पहचाना और दमदार किरदार निभाकर साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड पर राज करने के लिए ही बनी है।

 
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' 


करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया कुछ खास नही कर पाई। वरुण धवन और सिद्धार्थ के सामने आलिया का किरदार बहुत फीका नजर आया। एक्ट्रेस की ये फिल्म उनकी प्रतिभा को साबित नही कर पाई। 


फिल्म 'हाईवे'


इसके बाद आलिया फिल्म 'हाईवे' में वीरा के किरदार में नजर आई। एक्ट्रेस की इस फिल्म ने आग लगा थी। उनके काम को खूब पसंद किया गया।


फिल्म 'उड़ता पंजाब'


इसके बाद आलिया शाहिद कपूर, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नजर आई। इस फिल्म में एक्ट्रेस बिहारी लड़की कुमारी पिंकी के किरदार में नजर आई। आलिया ने इस फिल्म में इतना जबरदस्त अभिनय किया कि बाकी सभी किरदार उसके सामने फीके पड़ गए।


फिल्म 'डियर जिंदगी' 


फिल्म 'डियर जिंदगी' में आलिया ने कायरा नाम की लड़की का रोल प्ले किया। जो जिंदगी की उलझनों को समझने के लिए थेरेपिस्ट का सहारा लेती हैं। एक्टर शाहरुख खान इस फिल्म में आलिया के थेरेपिस्ट के किरदार में दिखाई दिए। आलिया ने कायरा का रोल इस तरह से निभाया कि हर लड़की को लगने लगा कि ये उसकी जिंदगी की कहानी है।


फिल्म 'राजी'


इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म 'राजी' से सबको अपना दीवाना बना दिया। इस फिल्म में आलिया ने एक हिंदुस्तानी जासूस का किरदार निभाया। इस फिल्म में एक्ट्रेस के काम को खूब सहारा गया।


फिल्म 'गली ब्वॉय'


रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' में आलिया बहुत छोटे से रोल में नजर आई। फिल्म में आलिया ने एक जूनूनी आशिक लड़की का किरदार निभाया था जो किसी को अपने ब्वॉयफ्रेंड के करीब बर्दाश्त नहीं कर सकती। एक्ट्रेस ने इस फिल्म से खूब वाह-वाही बटोरी और कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। बता दें आलिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती है। एक्टर रणबीर कपूर के साथ उनके रिलेशन के किस्से बॉलीवुड में छाए हुए है। दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

Content Writer

Parminder Kaur