बेस्टफ्रेंड की शादी अटेंड करने पहुंची आलिया, मस्ती करते की तस्वीरें आईं सामने
2/22/2019 12:09:34 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में बेस्टफ्रेंड देविका आडवाणी की शादी में पहुंची। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आलिया लाइट ब्लू और येलो कलर के लहंगे में बेदह खूबसूरत लग रही हैं। इस खास मौके पर आलिया ने डिजाइनर अनीता डोंगरे का लहंगा पहने दिखी। तस्वीरों में आलिया अपनी फ्रेंड्स के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की फिल्म गली बाॅय हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया फिल्म कलंक में भी हैं। फिल्म उनके ऑपोजिट वरुण धवन, सिद्धार्थ राॅय कपूर जैसे कई स्टार्स हैं।
View this post on InstagramA post shared by Alia Bhatt ✨⭐ (@aliaabhatt_indonesianfc) on