प्रियंका-कंगना के बाद आलिया ने मांगा हाथरस की बिटिया के लिए इंसाफ,लिखा-''उसकी जीभ काट दी लेकिन आवाज नहीं दबा पाए''

10/2/2020 10:06:57 AM

मुंबई: हाथरस में एक 19 साल की लड़की के साथ हुई गैंगरेप की घटना ने पूरे देख को हिलाकर रख दिया। इस घटना ने एक बार फिर निर्भया की याद दिला दी।  सोशल मीडिया पर लगातार इस घटना पर लोगों का गुस्सा नजर आ रहा है।

बाॅलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा स्टार्स ने भी इस पर रोष जाहिर किया। हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस घटना की निंदा अपने शब्दों में की। आलियाने गैंगरेप पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए आवाज उठाई है, जिसने जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुए आखिरकार पिछले दिनों दम तोड़ दिया।

आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना के खिलाफ अपना गुस्सा शब्दों में जाहिर किया। आलिया ने लिखा- 'उन्होंने उसकी जीभ काट दी लेकिन वे उसे चुप नहीं कर सके। आज वह अरबों लोगों की आवाज बनकर बोल रही है।' इसी के साथ उन्होंने #Hathras को टैग किया है।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी इस घटना के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए सवाल किया है कि और कितनी निर्भया होगी और कितने साल लगेंगे?


बता दें कि इस घटना के 15 दिन बाद पिछले दिनों दिल्ली के एम्स अस्पताल में लड़की ने दम तोड़ दिया। बच्ची के साथ हैवानियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लड़की अपनी जुबान न खोल पाए इसलिए उसकी जुबान तक काट दी गई। वह चलकर अपने घर तक न जाए इसलिए उसके रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। घटना के 9 दिन बाद होश आने के बाद उसकी कटी जुबान से वह कुछ बोल न सकी। इशारों में उसने अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां की।

Smita Sharma