आदित्य सील संग शादी रचाने जा रही अनुष्का रंजन का ब्राइडल शावर, सेलिब्रेशन में आलिया और वाणी समेत इन हसीनाओं ने मचाया धमाल

10/2/2021 12:20:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आदित्य सील जल्द ही गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन से शादी करने वाले हैं। शादी के कुछ दिन पहले ही कपल के घर सें प्री वैडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। 1 अक्टूबर की शाम अनुष्का रंजन का ब्राइडल शावर हुआ, जिसमें वह अपने  फ्रेंड्स संग खूब मस्ती करती नजर आईं। अब सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


दरअसल, 1 अक्टूबर को अनुष्का रंजन का जन्मदिन भी था और इसी दिन पर ब्राइडल शावर भी होस्ट किया गया। ऐसे में मॉडल के घर डबल सेलिब्रेशन हुआ। सुजैन खान ने इस जश्न की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हमने अक्टूबर के ब्राइडल शावर की शुरुआत बेहद खूबसूरत गुड़िया अनुष्का रंजन के साथ की।'


View this post on Instagram

A post shared by Anush🍕 (@anushkaranjan)

अनुष्का के ब्राइडल शावर की तस्वीर में आकांशा रंजन कपूर, आलिया भट्ट, वाणी कपूर, सुजैन खान, क्रिस्टल डीसूजा संग अन्य कई उनके दोस्त नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Aditya Seal (@adityaseal)

अनुष्का रंजन ने भी अपने ब्राइडल शावर की ग्रुप फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं, आदित्य सील ने भी अपनी होने वाली पत्नी को ढेरों फोटोज शेयर कर बर्थडे विश किया, जिसमें कपल का लविंग अंदाज देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari


जानकारी के लिए बता दें, आदित्य सील अगले महीने 21 नवंबर को अनुष्का रंजन से शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों का परिवार इस खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद खुश है।


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News