कपूर खानदान में गूंजी किलकारी: मम्मी-पापा बने आलिया-रणबीर, 'मिसेज कपूर' ने दिया बेटी को जन्म

11/6/2022 1:16:38 PM

मुंबई: कपूर खानदान के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। बाॅलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी पापा बन गए हैं। आलिया ने 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। आलिया भट्ट ने 12.05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया। डिलवरी के समय इस वक्त रणबीर कपूर भी अस्पताल में मौजूद हैं। विश्वसनीय सूत्र ने बेटी को जन्म देने की बात बताई। आलिया और रणबीर ने फिलहाल मम्मी-पापा बनने का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

आलिया सुबह 8.20 मिनट पर दक्षिण मुम्बई के एच एन रिलायंस हाॅस्पिटल पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ रणबीर कपूर भी थे। कपल की हाॅस्पिटल के बाहर से कई तस्वीरें सामने आईं थीं। यह हॉस्पिटल मुंबई के गोरेगांव इलाके में है। यह वही अस्पताल है जहां ऋषि कपूर भर्ती थे और उन्होंने आखिरी सांसें ली थीं।

पहले कहा जा रहा था कि आलिया नवंबर के आखिरी या दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी लेकिन नवंबर की शुरुआत में कपूर फैमिली ने बेटी का वेलकम किया है। इस समय कपूर और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है। 

आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल के महीने में शादी रचाकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामा था। शादी के 2 महीने बाद  ही कपल ने गुड न्यूज देकर हर किसी हैरान कर दिया था। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस शॉक्ड होने के साथ काफी खुश भी हुए। तब से लेकर अभी तक हर किसी को आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म का इंतजार था और अब वो खूबसूरत पल आ गया।


 

Content Writer

Smita Sharma