शादी की तस्वीर सामने आते ही अनुष्का-आलिया समेत पूरे बॉलीवुड ने दी 'दीपवीर' को बधाई

11/16/2018 10:54:21 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। इस कपल ने दोनों रीति-रिवाजों से हुई शादी की एक-एक तस्वीर शेयर की थी।

जिसके बाद फैंस से लेकर स्टार्स दोनों को बधाइयां मिल रही हैं। दीपवीर की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। 

दीपवीर की तस्वीर सामने आते ही अनुष्का शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा आप दोनों को दुनियाभर की खुशियां मिले और हमेशा एक दूसरे के साथ रहें। उन्मीद करती हूं आप दोनों ऐसे ही एक दूसरे से प्यार करते रहे। हमारे क्लब में आपका स्वागत है।

वहीं आलिया भट्ट ने दोनों की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा उफफफफ और हार्ट इमोजी बनाई। वहीं सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा आप दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। प्यार ऐसी चीज है जिसकी कोई गति या फिर इसका कोई टाइम शिड्यूल नहीं है। समय निकालने और साथ आने के इस मौके को सेलिब्रेट करें।

करण जौहर ने लिखा आप दोनों को ढेर सारा प्यार और दुनियाभर की खुशियां मिले। यह सही में प्यार वाली तस्वीर है। जो मेरे जैसे हैं जिनके पास लाइफपार्टनर नहीं है उनके लिए 'हाय' वाला फीलिंग है।

तो वहीं सोनू सूद ने लिखा - मुबारक हो मेरे भाई। सके साथ ही पूजा हेगड़े ने लिखा - ढेर सारी शुभकामनाएं। आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशी वाला एनर्जी। जबकि अर्जुन कपूर ने लिखा - जश्न ए इश्क। जहां एक ओर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर लंबे-लंबे पोस्ट करके दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को शुभकामनाएं दी तो वहीं कुछ ने सिर्फ एक शब्द लिखकर खुशी जाहिर की।  

इनके अलावा कैटरीना कैफ, ईशा गुप्ता, अभिषेक बच्चन ने शादी की तस्वीर पर 'बधाई हो' लिखकर इन नए जोड़े को बधाई दी। बहुत सारे स्टार्स ने रणवीर द्वारा शेयर की गई शादी की तस्वीर पर कमेंट्स भी किए।

इसमें आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी और रणवीर सिंह की करीबी दोस्त प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है। आलिया और अदिति राव हैदरी ने दोनों की शादी की तस्वीर पर दिल वाला इमोजी बनाया। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने 'स्टनिंग' लिखा। कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा ने भी दीपिका और रणवीर के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर उनको बधाई दी। 

कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने इंस्टा स्टोरी पर दीपिका और रणवीर की तस्वीर लगाकर उन्हें विश किया। श्रद्धा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'आप दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।' आप दोनों हमेशा एक दूसरे से ऐसे ही प्यार करते रहें। वहीं परिणीति चोपड़ा ने लिखा - 'आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं। आरवी और दिप्स।' 

बता दें कि रणवीर और दीपिका की शादी इटली के के लेक कोमो के किनारे बने बेहद खूबसूरत विला देल बलबियानेलो (Villa del balbianello) में हुई। शादी कोंकणी और सिंधी दोनों रीति रिवाजों से हुई। शादी के बाद इस जोड़े ने मीडिया को मिठाई और एक थैंक्यू कार्ड भी भेजा। इस शादी में परिवार और कुछ करीबी लोग शामिल हुए। दीपवीर  बेंगलुरु में 21 नवंबर और मुंबई में 28 नवंबर को विवाह का रिसेप्शन देंगे। 

Neha