Vacation Pics:समंदर किनारे रेत संग अटखेली करतीं आलिया,गर्लगैंग के साथ बिकिनी में दिए बेहद अपीलिंग पोज

2/8/2021 12:07:48 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलियी भट्ट इन दिनों वेकेशन मूड हैं। तभी तो आलिया काम के ब्रेक लेकर दोस्तों और बहन शाहीन के साथ मालदीव पहुंच गई हैं। शाहीन और आलिया की दोस्त आकांशा रंजन इस वेकेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर कर रही हैं।

तस्वीरों में आलिया बिकिनी लुक में समंदर किनारे गर्लगैंग के साथ अपीलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो आलिया पिंक बिकिनी में बोल्ड नजर आ रही हैं। इसके साथ आलिया ने लाइट पिंक कलर की शर्ट कैरी की है,जिसे उन्होंने कंधों से उतार रखा है।

आलिया ने अपने लुक को ब्लैक शेड्स से पूरा किया है। आलिया ने भी अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह मल्टी कलर की बिकिनी पहने हैं।

एक्ट्रेस समंदर किनारे रेत संग अटखेली करतीं दिख रही हैं। आलिया की समंदर किनारे बिकिनी वाली ये तस्वीरें हेडलाइन्स का बाजार गर्म किए हुई हैं। फैंस आलिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें आजकल जोरों पर हैं। यहां तक कि उनकी शादी की भी खबरें आ रही हैं। वहीं आलिया को भी अक्सर कपूर फैमिली के स्पाॅट किया जाता है। 

काम की बात करें तो आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी ', अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' में भी नजर आएंगी।

Content Writer

Smita Sharma