मां और नाना के लिए अली फजल ने की मक्का-मदीना की यात्रा, बोले- मैंने अपने आसपास के सभी लोगों के लिए...

1/20/2022 12:24:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अली फजल कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इन दिनों वह सऊदी अरब में अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच टाइम निकलकर एक्टर ने मक्का-मदीना की यात्रा की, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

वीडियो शेयर कर अली फजल ने बताया कि उन्होंने मक्का और मदीना की यात्रा खासकर अपनी मां और नाना के लिए की। वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-''मदीना और फिर मक्का! मेरी शूटिंग खत्म करने का क्या तरीका है! मैं वास्तव में धन्य हूं मैं कई तरह से सोचता हूं। मुझे कम से कम सोचना पसंद है। यह अम्मा और नाना के लिए था। उनका नुकसान मुझे कभी ठीक नहीं करेगा .. शायद उपचार का जवाब नहीं है। तलाश है। हम पता कर लेंगे। लेकिन मैंने प्रार्थना की और अपने आसपास के सभी लोगों के लिए प्रार्थना की। परिवार, दोस्त और सभी लोग जिन्हें प्यार की ज़रूरत है। अभी बहुत हैं। और अंदाजा लगाइये क्या ? देने और पाने के लिए और भी अधिक प्यार है। तो आप सब कस कर बैठिए.. मैंने अभी-अभी कुछ गंभीर प्यार किया है !!! सभी नास्तिकों के लिए.. इस एक बड़े ध्यान पर विचार करें जो गलत नहीं होगा। बहुत सारी ऊर्जाएं खेलती हैं। बहुत ज्यादा। गाना सही लगा है कुछ भी बोलो।''


View this post on Instagram

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

इस वीडियो मे देखा जा सकता है कि अली फजल चेहरे पर मास्क लगाए अपने फैंस को मक्का और मदीना की सैर करवा रहे हैं।


अली फजल के इस वीडियो पर गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने  रिएक्शन दिया है। कमेंट कर उन्होंने लिखा- ''बहुत सुंदर। मैं खुश हूं कि तुम्हें वहां जाने को मिला। तुम सौभाग्यशाली हो अली। तुम भगवान के बच्चे हो और दुआओं के लिए शुक्रिया। इसकी जरूरत थी।''

बता दें, अली फजल ने साल 2020 में अपनी मां को खो दिया था। इसके बाद 2021 में उनके नाना का भी निधन हो गया था। मां और नाना के जाने के बाद अली फजल टूट गए थे। अब उन्होंने दोनों के लिए मक्का और मदीना की यात्रा की है। 


 
 

Content Writer

suman prajapati