Santa Monica की सड़कों पर एलेसेंड्रा का बोल्ड अंदाज, चेहरे पर गॉग्लस, मास्क और हाई बन से एक्ट्रेस ने लुक को किया कंप्लीट

5/11/2021 2:14:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मदर्स डे पर फैमिली और फ्रेंड्स संग दिन बिताने के बाद बीते सोमवार एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो को काम पर जाते हुए Santa Monica की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का सुपरमॉडल अवतार देखने को मिला। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान एलेसेंड्रा व्हाइट स्पॉर्ट्स ब्रा के साथ मैचिंग लैगिंग में नजर आईं।

 

ग्रे कलर की जैकेट को उन्होंने अपनी कमर पर टाइ किया हुआ है। हाथ में कुछ सामान के साथ क्रॉस स्टाइल अंदाज में उन्होंने पर्स कैरी किया हुआ है।

 

चेहरे पर मास्क, गॉग्सल और हाई बन उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। ओवरऑल लुक में हसीना काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।


बता दें एलेसेंड्रा अपने काम के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के बीच अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Content Writer

suman prajapati