Pics: मेक्सिको में एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो ने की नए साल की शुरुआत, समंदर किनारे बिकिनी लुक में ढाया कहर

1/4/2023 4:31:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड एक्ट्रेस एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो अपने हॉट लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढा़ती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने न्यू ईयर 2023 की शुरुआत भी बोल्ड अंदाज से ही की। एलेसेंड्रा ने नए साल का स्वागत मेक्सिको में किया, जिसकी तस्वीरें अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो व्हाइट बिकिनी में कहर ढा रही हैं।

 

समंदर किनारे और समंदर के बीचों-बीच एक्ट्रेस खूब मस्ती करती दिख रही हैं।

 

फैंस उनकी इन तस्वीरों को देख खूब मदहोश हो रहे हैं। 

 

काम की बात करें तो एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो को आखिरी बार फिल्म Daddy's Home 2 में देखा गया था, जिसमें वह Karen के रोल में नजर आईं थी। फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद किया गया था।

 

Content Writer

suman prajapati