Photos: मां पूजा बेदी और रम्यूर्ड बॉयफ्रेंड ऐश्वर्या ठाकरे संग अलाया एफ का बर्थडे सेलिब्रेशन, देर रात दोस्तों संग खूब मचाया धमा

11/30/2021 10:32:01 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला 28 नवंबर को पूरे 24 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपना ये बर्थडे फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। अब सेलिब्रेशन की तस्वीरें अलाया की मां पूजा बेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अलाया ने फैमिली और दोस्तों संग बर्थडे पर खूब धमाल मचाया। पूजा बेदी अपनी बेटी के 24 साल के होने पर काफी खुश थीं और पार्टी में उन्होंने बेटी के साथ जमकर मस्ती की।  


अलाया के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके कथित बॉयफ्रेंड ऐश्वर्या ठाकरे और उनकी मां स्मिता ठाकरे भी मौजूद थीं। पूजा और अलाया एफ ने फैमिली और दोस्तों के साथ खूब साथ पोज दिए, जबकि दूसरी एक ग्रुप तस्वीर थी जिसमें ऐश्वर्या और स्मिता भी थीं। एक वीडियो में बर्थडे केक की झलक दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे वीडियो में अलाया मुस्कुरा रही है और दोस्त उनके गाल पर किस करते दिखाई दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by POOJA BEDI (@poojabediofficial)

पोस्ट शेयर कर पूजा बेदी ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे @alayaf. लव यू टू इन्फिनिटी और परे। आप जो अद्भुत इंसान हैं उस पर बहुत गर्व है और आपने जो कड़ी मेहनत और प्रयास किया है, वह ताकत से ताकत की ओर बढ़ रहा है और दुनिया को सभी के लिए एक खुशहाल जगह बना रहा है। ”  

 


पूजा बेदी के अलावा उनकी बेटी अलाया ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो खूबसूरत डेकोरेशन के  बीच केक काटती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- इस ब्लूपर के बिना 24 साल की नहीं हो सकती। इस साल बहुत सारी आशाएं,  प्यार और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ ला रही हूं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALAYA F (@alayaf)

अब सोशल मीडिया पर पूजा के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और फैंस भी कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

Content Writer

suman prajapati