Nanak Naam Jahaz Hai : आलम खान का धार्मिक गीत हुआ रिलीज़

10/26/2019 4:34:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. यह साल सिर्फ पंजाबियों के लिए ही नही, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस साल जगत गुरू नानक देव जी का 550वां वर्ष मनाया जा रहा है। इस मौके पर बहुत सारे पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) द्वारा गुरू नानक देव जी (Guru Nanak Dev Ji) को गीत समर्पित किए जा रहे हैं। जिसमें अब गायक आलम खान, अमन खान और सलीम खान का भी नाम जुड़ चुका है। जी हां, आलम खान का गीत नानक नाम जहाज है (Nanak Naam Jahaz Hai) कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है, जिसमें उनका साथ अमन खान और सलीम खान ने दिया है। इस धार्मिक गीत के शब्द गुरप्रीत शेखों की तरफ से लिखे गए है, जिसे म्युजिक गोल्डी शर्मा ने दिया है। इस शब्द की वीडियो शाइन स्टार स्टूडियो द्वारा बनाई गई है। इस धार्मिक गीत के प्रोड्यूसर बबली सिंह और को-प्रोड्यूसर रवीन सिंह हैं।

नानक नाम जहाज है धार्मिक गाने का वीडियो


बता दें गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियां हर जगह धूमधाम से चल रही हैं। इस खास मौके पर संगीत जगत के कई मशहूर कलाकार 550वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक गीत (Religious Songs) रिलीज करने जा रeहे हैं।

Smita Sharma