कपूर खानदान की बेटी से होने वाली थी अक्षय खन्ना की शादी, मां की वजह से टूटा रिश्ता

3/28/2019 11:20:42 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अक्षय का जन्म 28 मार्च 1975 को हुआ था। अक्षय ने अपने करियर की शुरूआत 1997 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' से की थी। मगर उन्हें पहचान फिल्म 'ताल' से मिली। इसमें अक्षय ने ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस किया था। फिल्म 'दिल चाहता है' के लिए अक्षय खन्ना को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

 

 

इसके बाद अक्षय ने 'हमराज', 'हंगामा', 'हलचल', 'रेस' और 'दहक' जैसी फिल्मों में काम किया। अक्षय के पिता विनोद खन्ना का निधन साल 2017 में हो गया था। इसके बाद अक्षय अकेले पड़ गए। 44 साल के होने के बावजूद उन्होंने आज तक शादी नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय खन्ना की शादी के लिए करिश्मा कपूर का रिश्ता गया था।

 

 

दरअसल, करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने विनोद खन्ना के घर पर बेटी का रिश्ता भेजा था। लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर बीच में आ गईं। उस समय करिश्मा का करियर पीक पर था। बबीता नहीं चाहती थीं कि करियर के इस मुकाम पर करिश्मा शादी करें। अगर बबीता कपूर बीच में ना आतीं तो आज करिश्मा, अक्षय की पत्नी होतीं।

 


बता दें कि अक्षय का नाम दो-तीन हीरोइनों के साथ भी जुड़ चुका है। इसमें पहली हैं तारा शर्मा। तारा के बारे में पूछने पर भी उन्होंने इस पर बात करने से मना कर दिया था। अक्षय  ने कुछ समय के लिए रिया सेन को भी डेट किया है। अक्षय खन्ना की आखिरी गर्लफ्रेंड सेरा थीं। सेरा एक ब्रिटिश मॉडल हैं। अक्षय और सेरा की मुलाकात तब हुई थी, जब वो इंग्लैंड की ट्रिप पर थे। सेरा ने अक्षय के साथ भारत में बसने का फैसला किया था। बाद में खबर आई कि अक्षय ने एक जर्मन लड़की के लिए सेरा को धोखा दिया था हालांकि इसे अफवाह भी कहा जाता है।

 

 

काम की बात करें तो अक्षय आखिरी बार फिल्म 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में नजर आए थे। अक्षय की अपकमिंग फिल्म 'सेक्शन 375' है।

 

Konika