बनारस और सोमनाथ मंदिर के बाद राय पिथौरा किले पहुंचे अक्षय कुमार, मानुषी और डायरेक्टर के साथ सम्राट पृथ्वीराज को अर्पित की श्रद्धांजलि

6/2/2022 11:22:24 AM

मुंबई. अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त अहम भूमिका में हैं। अक्षय और मानुषी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में दोनों फिल्म के डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ दिल्ली स्थित सम्राट पृथ्वीराज के किले राय पिथौरा में पहुंचे हैं। इस दौरान सभी ने उनको श्रद्धांजलि दी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में अक्षय पीच कुर्ते और व्हाइट पजामे में नजर आ रहे हैं। वहीं मानुषी व्हाइट शरारा सूट में दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है और पीछे से बालों को बांधा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। दोनों डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ नजर आ रहे हैं। सभी सम्राट पृथ्वीराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा तीनों सम्राट पृथ्वीराज के स्टैच्यू के आगे खड़े होकर पोज दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

इस दौरान डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा- 'एक टीम के रूप में हम अपनी फिल्म और अपने प्रचार अभियान के माध्यम से सम्राट पृथ्वीराज को सबसे शानदार सलामी देना चाहते थे। हमें उम्मीद है कि हम ऐसा करने में कामयाब रहे हैं। हम भारत माता के सबसे बहादुर योद्धाओं में से एक का सम्मान करते हैं। सम्राट पृथ्वीराज उन आक्रमणकारियों के खिलाफ खड़े हुए जो हमारे देश और देशवासियों को मारना, लूटना और उनका अपमान करना चाहते थे। सम्राट के साहस के लिए हम उनकी प्रशंसा करते हैं। मुझे लगता है इसे जानने के लिए हर भारतीय को ये फिल्म देखनी चाहिए।' 


बता दें इससे पहले अक्षय और मानुषी बनारस और सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थी। 'पृथ्वीराज' 3 जून को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से मानुषी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। फिल्म में मानुषी राजकुमारी संयोगिता का रोल प्ले कर रही है।

Content Writer

Parminder Kaur