''टिप टिप बरसा पानी'' गाने का पाकिस्तानी वर्जन वायरल, वीडियो ने जीता रवीना टंडन का दिल

5/9/2021 3:21:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक समय पर अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता था। फिल्म 'मोहरा' का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' में तो दोनों ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल ही जीत लिया था। हालांकि, आज भी ये गाना लोगों के बीच काफी फेमस है। वहीं अब इस गाने का एक पाकिस्तानी वर्जन सामने आया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल  हो रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।


पाकिस्तानी वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग ढोल के साथ मजेदार तरीके से इस गाने को गाते नजर आ रहे हैं। 


इस मजेदार वीडियो ने एक्ट्रेस रवीना टंडन का भी दिल जीत लिया है। वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर रिट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'यह वर्जन अच्छा लगा ढोल मिक्स।'  

Content Writer

suman prajapati