अक्षय कुमार ने किए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, महाकाल के आशीर्वाद के बाद शुरु की Oh My God 2 की शूटिंग

10/23/2021 3:36:14 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय उज्जैन में हैं। अक्षय कुमार यहां अपनी अपकमिंग फिल्म ओह माय गॉड 2 की शूटिंग के लिए आए हैं। अक्षय चार्टर प्लेन से सुबह 9.15 बजे इंदौर पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंचे। उन्होंने सुबह 10.20 बजे महाकालेश्वर के दर्शन किए। अक्षय केवल एक ही दिन के लिए यहां आए हैं। शूटिंग के बाद वे रात करीब 10:30 बजे चार्टर प्लेन से मुंबई रवाना हो जाएंगे।


शूटिंग शुरु करने से पहले अक्षय कुमार ने शनिवार सुबह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।  इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में वह ग्रे कलर की टी-शर्ट में दिख रही हैं। मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार महाकाल के आगे नतमस्तक हुए। 

हाल ही में अक्षय ने इस फिल्म के फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया। एक तस्वीर में वह भगवान शिव का रूप लिए हुए नज़र आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में भगवान शिव के हाथों में एक हाथ है।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'कर्ता करे न कर सके, 'शिव करे सो होय'…'OMG-2' के लिए आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है. सामाजिक मुद्दे पर चिंतन का यह हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास है. आदि योगी हमें आशीर्वाद दें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

जानकारी के मुताबिक अक्षय की OMG-2 की शूटिंग महाकालेश्वर मंदिर परिसर में हो रही है। इसके लिए मंदिर परिसर का कुछ हिस्सा फिल्मी सेट में बदल दिया गया है। सेट पर पूजा की चीजें बिक रही हैं और कई ठेले लगाए गए हैं।उज्जैन में इस फिल्म का शेड्यूल 17 दिन का है। महाकाल मंदिरके अलावा कालभैरव मंदिर, और रामघाट पर भी शूटिंग होगी। OMG-2 की शूटिंग 7 नवंबर तक होगी। इसका कुछ हिस्सा इंदौर में भी फिल्माया जाएगा।

Content Writer

Smita Sharma