रिया का सपोर्ट करना अक्षय की वाइफ ट्विंकल को पड़ा भारी, यूजर्स बोले-''पैसे के लिए कितना गिरोगे.....

9/14/2020 3:19:33 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले में एनसीबी ने ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया।रिया की गिरफ्तारी के बाद इंडस्ट्री के कई  स्टार्स ने एक्ट्रेस को निर्दोषी बताया।

कई लोगों ने तो रिया की रिहाई की भी मांग कर डाली थी। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विकंल खन्ना का भी नाम जुड़ा।ट्विकंल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के एक कॉलम में मीडिया ट्रायल को गलत ठहराया है।

ट्विकंल खन्ना ने लिखा है कि ऐसा लग रहा है कि टीवी एंकर्स लोगों को मनगढ़ंत कहानियां सुनाकर एंटरटेन कर रहे हैं। ट्विंकल के इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

ट्विंकल के इस बयान के चलते सुशांत कई फैंस ने तो इस वजह से अक्षय कुमार को ही आड़े हाथ ले लिया है। एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा- 'आखिर सुशांत की मौत के बाद अक्षय कुमार इतने लम्बे समय से शांत क्यों थे?'

 

वहीं एक यूजर ने लिखा है- 'ट्विकंल खन्ना इस तरह की बातें लिखकर क्या अक्षय कुमार का बचाव कर रही है?'

 

एक अन्य यूजर ने लिखा-'ये जो भी लिखते हैं या ट्वीट करते हैं, उसके लिए इन्हें पैसे मिलते हैं। ये लोग सच्चाई का सपोर्ट नहीं करते इन्हें तो बस पैसा चाहिए। इनके लिए पैसा ही सब कुछ है। पैसे के लिए अपने आप को भी बेच दें सच क्या चीज है।' 

 

 

 

 

 

ट्विंकल खन्ना का ट्वीट

ट्विकंल खन्ना ने लिखा है- 'ऐसा लग रहा है कि जैसे स्टेज पर कोई जादूगर लोगों को एंटरटेन करने के लिए जादू दिखा रहा है, लेकिन उसकी बातें सच्ची नहीं होती है।' ट्विकंल खन्ना ने ये भी लिखा है-'ना जाने कैमरा बंद होने के बाद ये एंकर खुद से क्या बोलते होंगे और मीडिया रिया को लेकर ऐसी-ऐसी खबरें चला रही है, जिसका कोई भी सिर-पैर नहीं है।'

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma