गायंत्री मंत्र के जाप के साथ अक्षय ने किया नए साल का स्वागत, वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाया 2021 का पहला सूर्योदय

1/1/2021 12:41:14 PM

मुंबई. आज नया साल पूरी दुनिया में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स को भी इस नए साल से बहुत सारी उम्मीदें हैं। हर कोई गर्मजोशी के साथ इस नए साल का स्वागत कर रहा हैं। एक्टर अक्षय कुमार ने भी खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari
वीडियो में सूर्योदय नजर आ रहा है और अक्षय गायंत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- अगर आपने मिस कर दिया हो तो देख लीजिए कि ये साल 2021 का पहला सूर्योदय है। मैं सभी के विकास और खुशहाली की कामना करता हूं। नए साल की सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

बता दें अक्षय ने 2020 में कोरोना काल में बहुत सारें लोगों की मदद की और लोगों का खूब मनोरंजन भी किया। इस नए साल में फैंस को एक्टर से और भी ज्यादा उम्मीदें हैं। अक्षय फिल्म सूर्यवंशी, अतरंगी रे, बेल बॉटम और पृथ्वीराज जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News