ट्रैफिक से बचने के लिए प्रोड्यूसर संग अक्षय कुमार ने पकड़ी मैट्रो, ब्लैक कैप-मास्क पहन ''खिलाड़ी कुमार'' ने छुपाया चेहरा

1/12/2024 12:49:23 PM

मुंबई: मायानगरी मुंबई एक ऐसा शहर है जहां समय ही पैसा है आदर्श वाक्य और मंत्र है। इस बड़े शहर में लाखों लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं। ऐसे में यातायात एक बढ़ती हुई समस्या बनती जा रही है। ऐसे में लोग अपनी कारों को छोड़ सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं। आम जनता ही नहीं कई बार तो स्टार्स को भी सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुनते देखा गया है। ऋतिक रोशन, टाइगर श्राॅफ जैसे स्टार्स को मैट्रो में यात्रा करते देखा गया।

 

वहीं अब इस लिस्ट में एक और स्टार का नाम जुड़ गया है। ये और कोई नहीं बल्कि खिलाड़ी कुमार यानि एक्टर अक्षय कुमार हैं। अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। आसपास और भी लोग खड़े हैं, लेकिन कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। अक्षय के साथ प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी दिखे।

किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी कि अक्षय कुमार मेट्रो में सवारी कर रहे हैं। लेकिन एक फैन ने उन्हें पहचान लिया और चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस दौरान अक्षय कुमार ने चेहरे को मास्क और कैप से कवर किया हुआ था। इसी वजह से वह पहचान में नहीं आए। अक्षय कुमार की यह सादगी देख फैंस कायल हो गए।अक्षय मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई मेट्रो की सवारी कर रहे थे और उनका यह अंदाज देख फैंस फिदा हो गए।   

यह पहली बार नहीं था जब अक्षय मेट्रो से सवारी करते दिखे। साल 2023 में भी वह ऐसे ही मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आए थे। हालांकि, तब वह अपनी फिल्म 'सेल्फी' का प्रमोशन कर रहे थे और अन्य सवारियों से भी बात करते नजर आए थे।

काम की बात करें तो अक्षय कुमार 'सोरारई पोटरू' के हिंदी रीमेक और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्मों में करेंगे। अक्षय, रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएंगे। यह 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

Content Writer

Smita Sharma