अक्षय कुमार से लेकर फरहान अख्तर तक स्टार्स ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं,कहा-गणपति बप्पा मोरया

8/22/2020 1:51:28 PM

मुंबई. आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इसे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। फिल्मों में गणपति बप्पा के बड़े-बड़े सीन भी सूट किए जाते हैं। आज इस उत्सव पर बहुत सारे स्टार्स ने इसकी शुभकामनाएं दी हैं। चलिए देखते हैं किन स्टार्स ने गणेश चतुर्थी की बधाई दी है---


अक्षय कुमार

 सुपरस्टार अक्षय कुमार ने लिखा- गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखे, घरों में लोगों को दावत ना दें। विघ्नहर्ता हम सब की परेशानी दूर करेंगे।


अनुपम खेर

अनुपम खेर लिखते हैं.. आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रभु से आपके और आपके परिवार के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति की कामना करता हूँ। गणपति बप्पा मोरया !! #HappyGaneshChaturthi 


काजोल

काजोल ने लिखा- इस साल हमारी जरूरत ये है कि विघ्नहर्ता हमारी सारी समस्याएं ले जाएं। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।


कुणाल खेमू 

 कुणाल खेमू ने गणपति की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- गणपति बप्पा मोरया। उनका ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।


फरहान अख्तर

 फरहान अख्तर ने बधाई देते हुए लिखा- 'गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, सुख शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं।' उनका ये ट्वीट चर्चा में बना हुआ है।


महेश बाबू 

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने लिखा है- आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं और एक निवेदन है कि इकोफ्रेंडली गणपति लाएं और इस महामारी के समय भीड़ भाड़ जमा न होने दें। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।

Smita Sharma