2 महीने बाद किसान मामले में अक्षय सुनील ने खोली जुबान, किसानों का नहीं सरकार का किया समर्थन

2/3/2021 3:01:10 PM

मुंबई: इंटरनेशनल पाॅप सिंगर रिहाना के किसान आंदोलन को लेकर पोस्ट करने के बाद अब इसकी गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई देने लगी।  ट्वीट के 12 घंटे के अंदर यह मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाइमलाइट में आ गया और ट्रेंड में है। रिहाना के बाद अमांडा सेर्नी, ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा जैसे मशहूर लोगों ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया।

 

वहीं हाॅलीवुड स्टार्स द्वारा किसान आंदोलन का सपोर्ट करने के बाद बाॅलीवुड गलियारों में भी हलचल मच गई है। यहीं वजह से हैं कि बीते 2 महीनों से इस आंदोलन पर चुप्पी साधे एक्टर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की भी अब इस मामले में जुबान खुल गई है।  हालांकि इन स्टार्स ने किसानों के समर्थन में नहीं बल्कि सरकार के पक्ष में ट्वीट किए हैं। 


अक्षय कुमार

बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा- किसान हमारे देश का एक बहुत जरूरी हिस्सा हैं। इस मामले को सुलझाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे स्पष्ट हैं। विवाद पैदा करने वाले लोगों को अटेंशन देने की बजाए आइए एक सौहार्दपूर्ण हल का समर्थन करते हैं।

 

सुनील शेट्टी

एक्टर सुनील शेट्टी ने लिखा-'हमें हमेशा चीजों का व्यापक दृष्टिकोण रखना चाहिए, क्योंकि आधे सच से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं है।'

सोशल मीडिया पर ये सब देखकर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने एक स्पष्टीकरण जारी किया। सरकार की ओर से कहा गया कि इस मामले पर किसी भी तरह का कमेंट करने से पहले मामले को पूरी तरह समझें और फिर फैक्ट्स को वेरिफाई करें। इसके साथ ही सरकार ने #IndiaTogether और #IndianAgainstPropganda जैसे हैशटैग की शुरुआत की।
 

Smita Sharma