OMG 2 New Poster: भोलेनाथ का अवतार लेंगे Akshay, फैंस बोले- ''मजाक बना तो देख लेना...''

7/3/2023 1:29:20 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अक्षय कुमार (Akshay kumar) की मचअवेटेड फिल्म 'ओह माय गॉड' (OMG 2) की जबसे घोषणा हुई है, फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। 

 

भोलेनाथ का अवतार लेंगे Akshay
पोस्टर में अक्षय कुमार का भोलेनाथ (OMG 2 New Poster) के लुक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय का यह फैंस को काफी प्रभावित कर रहा है। बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में भगवान कृष्ण के रूप में नजर आए थे। साल 2012 में आई फिल्म अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' को दर्शकों की तरफ से ढेर सारा प्यार मिला था। धर्म और ईश्वर के ऊपर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं अब 11 साल बाद अक्षय कुमरा दोबार अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट इसी साल 11 अगस्त को सिनेमागरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो OMG 2 के अलावा अक्षय साजिद नाडियावाला (Sajid Nadiadwala) की सफल फ्रेंचाइजी हाउसफुल के अगले पार्ट (Housefull 5) में नजर आने वाले हैं। फिल्म इस साल दीवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। वहीं एक्टर 'हेरा फेरी 3' में भी जल्द नजर आने वाले हैं।

Content Editor

Sonali Sinha