केसरी का दूसरा साॅन्ग 'आज सिंह गरजेगा' रिलीज, देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे अक्षय कुमार

3/5/2019 3:18:16 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का दूसरा गाना'आज सिंह गरजेगा' हाल ही में रिलीज किया गया। इस गाने को पंजाबी सिंगर जैजी बी और चिररतन भट्ट ने गाया है। फिल्म का यह गाना देशभक्ति से भरा हुआ है।

सोमवार को अक्षय ने इस गाने के रिलीज होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी थी। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया था अक्षय कुमार को फिल्म का यह गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी आवाज में इस गाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

बता दें कि यह 122 साल पहले 21 सिखों ने 10 हजार अफगानी हमलावरों से लड़ाई लड़ी थी। यह सारागढ़ी की जंग 1897 में 12 सितंबर को लड़ी गई थी। इस लड़ाई का नेतृत्व हवलदार ईशर सिंह ने किया था।

 

आज भी यह लड़ाई इतिहास के पन्नों में दर्ज है और सिख हवलदारों के हौंसलों की आज भी दाद दी जाती है। करण जौहर की फिल्म केसरी का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में अक्षय के अलावा परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी।  

 

 

Smita Sharma