जब अक्षय की बहन को 15 साल बड़े बिल्डर से हुआ प्यार, शादी से नाखुश थे खिलाड़ी

6/27/2017 1:43:34 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय की अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' जल्द ही रिलीज होगी। साथ में ही उन्होंने रजनीकांत के साथ वाली फिल्म '2.0' के प्रमोशन की तैयारी भी शुरु कर दी है। अक्षय इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं लेकिन इसके उल्ट अक्षय की छोटी बहन अल्का भाटिया है जो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

 अक्षय की बहन अल्का 2012 में अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं थी। दरअसल अल्का ने 40 साल की ऐज में 15 साल बड़े बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से लव मैरिज की थी। सुरेंद्र की ये दूसरी शादी थी।

सुरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के मैनेजिंग डायरैक्टर हैं और दोनों का लंबे समय तक अफेयर चल रहा था। शादी के बाद ये कपल हनीमून के लिए टर्की गया था। अल्का एक हाउस वाइफ हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'फुगली' को भी प्रोड्यूस किया है हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

बता दें कि अक्षय बहन अल्का की शादी से बिल्कुल खुश नहीं थे। अक्षय के नाखुश होने का कारण सुरेंद्र और अल्का उम्र का अंतर था। सुरेंद्र जहां उम्र में शादी के दौरान अल्का से 15 साल बड़े थे तो वहीं ये उनकी दूसरी शादी थी।

पहले सुरेंद्र 2011 में पहली पत्नी प्रीती से तलाक ले चुके थे। इसके बाद उन्होंने अल्का से शादी की। बाद में बहन के आगे अक्षय को हार माननी पड़ी थी और इस शादी में अक्षय का पूरा परिवार शामिल हुआ था।