मां अरुणा के बिना पहले बर्थडे पर छलका अक्षय का दर्द-'जिंदगी चलती रहती है पर यकीन है मां ऊपर से हैप्पी बर्थडे...

9/9/2021 11:25:40 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने इस खास दिन पर अक्षय काफी खाली खाली महसूस कर रहे हैं। दरअसल, अक्षय के बर्थडे से एक दिन पहले यानि 8 सितंबर (बुधवार) को उनकी मां अरुणा भाटिया दुनिया को अलविदा है। बर्थडे से एक दिन पहले मां के यूं चले जाने एक्टर काफी दुखी है। अक्षय ने भी नहीं सोचा होगा कि उनके जन्मदिन से एक दिन पहले उनकी मां उनसे हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी।

अपनी मां मौत की से अक्षय टूट चुके हैं। चाहे अक्षय इस समय दुख में है लेकिन उन्होंने बर्थडे पर आए मैसेज के लिए फैंस का शुक्रिया कहा है और साथ ही अपनी मां को भी याद किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय ने इंस्टा पर मां संग अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उनकी मां उन्हें गालों पर किस करते दिख रही हैं। अक्षय ने इस पोस्ट के साथ लिखा-'ये बात बहुत अखर रही है लेकिन कभी मुझे यकीन है कि मेरी मां ऊपर से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे गा रही हैं। आप सब लोगों का श्रद्धांजलि और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जिंदगी चलती रहती है।'

बता दें कि अक्षय की मां लंबे समय से बीमार थीं और वह अस्पताल में भर्ती थीं। कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया। मां की बिगड़ती हालत को देखते हुए अक्षय तुरंत ब्रिटेन में जारी अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग छोड़कर वापस मुंबई आ गए। इसके बाद उन्होंने लोगों से मां के लिए दुआ करने की अपील की थी। अक्षय अपनी मां से बेहद प्यार करते थे।

वर्कफ्रंट की करें तो अक्षय की कई फिल्में जल्द ही रिलीज होंगी। इनमें बच्चन पांडे, सूर्यवंशी, अतरंगी रे, रक्षाबंधन समेत फिल्मों में नजर आएंगे। इसके अलावा वह एक वेब सीरीज का भी हिस्सा रहेंगे। 

Content Writer

Smita Sharma