Ram Setu First Look: प्रभु श्रीराम बनेंगे अक्षय कुमार!  दीवाली पर खिलाड़ी कुमार का बड़ा धमाका

11/14/2020 12:47:47 PM

मुंबई: इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार बी-टाउन के  के सबसे बिजी स्टार हैं। सबसे बैंकेबल स्टार्स होने की वजह से निर्माताओं की भी पहली पसंद अक्षय कुमार ही रहते हैं। हाल ही में दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने चाहने वालों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

अक्षय कुमार जल्द ही अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'राम सेतु' में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। जारी किए गए 2 पोस्टर्स में अक्षय कुमार एक आदमी की तरह दिख रहे हैं। लेकिन उनके पीछे बैक ग्राउंड में प्रभु श्रीराम का पोस्टर दिखाई दे रहा है।

अक्षय ने इन पोस्टर्स को शेयर कर लिखा- 'इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों-युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाए जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे।इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है- राम सेतु। आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं।'

 

फिल्म की बात करें तो इसे  अरुण भाटिया और विक्रम मल्होत्रा को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी है। काम की बात करें तो क्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'लक्ष्मी' हाल ही में डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसी के साथ इस फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा व्यूअरशिप हासिल करने का रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया है। 

Smita Sharma