करीना के बेटे तैमूर को लेकर अक्षय कुमार बोले "ये होगा हिंदी सिनेमा का Future"

8/10/2019 1:48:01 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अक्सर अपने नए नए फिटनेस टिप्स को लेकर बयान देते रहते हैं। लेकिन इस बार अक्षय को करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान को बारे में बात करते हुए सुना है। दरअसल अक्षय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन में बिजी हैं। 

प्रमोशन के दौरान सवाल जवाब में जब अक्षय से पूछा गया कि उनके मुताबिक कौन सा एक्टर हिंदी सिनेमा का फ्यूचर है। तो इस पर अक्षय के लिए हिंदी सिनेमा के फ्यूचर स्टार का जवाब देना मुश्किल हो रहा था। 

तब तापसी पन्नू ने उन्हें कहा कि वो तैमूर का नाम ले लें। फिर अक्षय ने मजाक में तैमूर का नाम लिया। जिसके बाद विद्या बालन जोर से हंस पड़ीं और कहा, ये बेस्ट जवाब है। मुझे पसंद आया। 

गौरतलब है कि करीना के बेटे तैमूर छोटी सी उम्र में ही पॉपुलर हो गए हैं। तैमूर की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर की देशभर में फैन फॉलोइंग है

Pawan Insha