अक्षय-दिलजीत की ‘गुड न्यूज' ने मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस कमाई 100 करोड़ से पार

1/2/2020 7:55:17 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज़ खत्म होने का का नाम ही नही ले रहा। अक्षय दिलजीत की ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। 

वहीं अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

जी हां, फिल्म निर्माताओं ने ये जानकारी दी।

फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी और छह दिनों में इसने 117 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। 

धर्मा प्रोडक्शंस ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया,' साल की शुरुआत में इससे बेहतर कोई खबर है? यह #गुडन्यूज है! हम पर अपना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद।' 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#GoodNewwz is 💯 Not Out... Hits the ball out of the park on Day 6... Ends 2019 with #GoodNewwz... Begins 2020 with #GoodNewwz... Fri 17.56 cr, Sat 21.78 cr, Sun 25.65 cr, Mon 13.41 cr, Tue 16.20 cr, Wed 22.50 cr. Total: ₹ 117.10 cr. #India biz.

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh) on Jan 1, 2020 at 9:09pm PST

Pawan Insha