Video: ''सूर्यवंशी'' के सेट पर अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच हुई लड़ाई, पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव

11/13/2019 9:19:19 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। 'सूर्यवंशी' हित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। आए दिन शेट के तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। हाल ही में  अक्षय और रोहित शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों जमकर हाथा-पाई करते दिख रहे हैं। इनको अलग करने के लिए पुलिस को भी बीच-बचाव करना पड़ा।

इस वीडियो में अक्षय और रोहित के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे को पीटने लगे। खुद पुलिस ने आकर दोनों को अलग किया। ये वीडियो खुद अक्षय कुमार ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि फिल्म 'सूर्यवंशी' के बीच एक्टर और डायरेक्टर आपस में भिड़ गए। लेकिन इस वीडियो की हकीकत कुछ और ही है। 

दरअसल, हाल ही में कई न्यूज साइट ने ये खबर लगाई कि फिल्म 'सूर्यवंशी' के बीच अक्षय और रोहित शेट्टी का झगड़ा हुआ और बीच-बचाव के लिए करण जौहर को आना पड़ा। लेकिन ये खबर पूरी तरह से फर्जी है। इस खबर का मजाक बनाते हुए अक्षय और रोहित ने अपनी लड़ाई का एक वीडियो शूट किया।

 

 

वीडियाे में उनके साथ कैटरीना दिख रही हैं। कैटरीना ने पहले रोहित और अक्षय की लड़ाई वाली खबर दिखाई। उसके बाद अक्षय और रोहित को वीडियो में लड़ते हुए देखा गया। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा-'ब्रेकिंग न्यूज- एक ऐसा झगड़ा, जो आपका दिन बना सकता है।'

फिल्म की बात करें तो 'सूर्यवंशी' को करण जौहर और रोहित शेट्टी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।  फिल्म में एक सीन के लिए रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी। 
 

 

Smita Sharma