सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद गम में डूबे सितारे, अक्षय और रितेश समेत कई सितारों ने व्यक्त की श्रद्धांजलि

6/14/2020 4:27:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद पूरे फिल्मी और टीवी सितारे गम में हैं। उनके अचानक सुसाइड की खबर के बाद उन्हें बड़ा झटका लगा है। अब स्टार्स सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह को श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। 

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने उनके निधन की खबर के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रद्धाजलि व्यक्त की है। उन्होंने सुशांत की तस्वीर के साथ दुख जताया है।

फेमस सिंगर अदनान सामी को भी सुशांत के निधन की खबर सुनकर बड़ा झटका लगा और ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, अभी तो तुम्हारी जर्नी शुरू हुई थी और तुम्हें बहुत आगे जाना था।

रितेश देशमुख ने लिखा सुशांत के सुसाइड की खबर से गहरा दुख पहुचा है।
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी एक्टर के निधन से गहरे सदमें में है। उन्होंने ने भी ट्वीटर के जरिए सुशांत सिंह को सांत्वना दी है।

अक्षय कुमार ने भी सुशांत को सोशल मीडिय पर श्रद्धांजलि दी है।अक्षय कुमार ने भी सुशांत को याद करते हुए लिखा, 'इस खबर से मैं हैरान रह गया हूं।' इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म छिछोरे का भी जिक्र किया है।

इतना ही नहीं बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे अरशद वारसी, विशाल ददलानी, रणवीर शौरी, हरभजन और अनुराग कश्यप ने भी उन्हें श्रद्धाजलि देते हुए ट्विटर पर पोस्ट किए हैं।
 

Edited By

suman prajapati