''जो मजा बहनों के साथ खेलने में उसका मुकाबला नहीं'' ऑनस्क्रीन बहनों संग अक्षय ने शेयर किया प्यारा सा वीडियो, फ्लाइट में ''चिड़िया उड़'' खेलते दिखे एक्टर

8/3/2022 2:09:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रक्षा बंधन को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म राखी के त्योहार यानि 11 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हो रही है। रिलीजिंग के पहले एक्टर अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच अक्षय अपनी ऑनस्क्रीन बहनों संग बचपन का एक खेल खेलते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 

अक्षय कुमार ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी ऑन स्क्रीन बहनों के साथ चिड़िया उड़ खेल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अक्षय के साथ उनकी ऑनस्क्रीन बहनें सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत मस्ती करती और खेलती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो फ्लाइट का है, जिसमें अक्षय कह रहे हैं चिड़िया उड़ी, कबूतर उड़ा, भैंस उड़ा, मैं उड़ा', जिस पर उनकी ऑनस्क्रीन सभी बहनें हंसते हुए कहती हैं कि, 'बस आप ही उड़ रहे हो।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

इस वीडियो को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- जो मजा बहनों के साथ बचपन का खेल खेलने में है, उसका कोई मुकाबला नही। अपनी ऑन स्क्रीन बहन के साथ बचपन की यादें ताजा करते हुए. प्रमोशन के लिए हम पुणे जा रहे हैं। #RakshaBandhan…8 दिन बाकी!

 

बता दें, आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'रक्षाबंधन' 11 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हो रही है। वहीं आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी इसी दिन रिलीज होने जा रही है। ऐसे में 11 अगस्त को पर्दे पर दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।
 

Content Writer

suman prajapati