अक्षय कुमार के अलावा कोई नहीं कर सकता ये खतरनाक स्टंट, देख उड़ेंगे होश

9/17/2018 11:58:53 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से जाना जाता है। अक्षय कई फिल्मों में अपने स्टंट खुद ही करते है। अक्षय की एक्टिंग काफी जबरदस्त होती है। टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शुरुआत भी उन्होंने की थीं। अक्षय असल जिंदगी में भी खतरों के खिलाड़ी ही है। आज हम आपको उनके कुछ स्टंट के बारे में बताएंगे, जो सिर्फ अक्षय ही कर सकते है। 

 

 

फिल्म: खिलाड़ी 786

इस फिल्म में अक्षय कुमार को काफ़ी दमदार दिखाया है। इस फिल्म में एक सीन होता है, जिसमें अक्षय ने दो मंजिला बिल्डिंग से छलांग लगाई थीं। उनका यह स्टंट भी काफ़ी जबरदस्त है।

 

 

फिल्म: सिंह इज किंग

अक्षय की यह फिल्म दर्शकों को काफ़ी पसंद आईं थीं। ऐसे में इस फिल्म का एक सीन आप सभी ने देखा होगा जिसमें अक्षय एक लिफ्ट से दूसरी लिफ्ट पर छलांग लगाते है। ये उनका ओरिजिनल स्टंट है। अक्षय के अलावा ये स्टंट कोई और एक्टर नहीं कर सकता।

 

 

फिल्म: खिलाड़ी 420

अक्षय कुमार की यह फिल्म तो आप सभी ने काफ़ी बार देखी होगी। इस फिल्म में अक्षय ने काफ़ी खतरनाक स्टंट किया है। इस फिल्म में अक्षय ने उड़ते विमान से बलून के उपर छलांग लगाई थीं। आपको भी यकीन नहीं होगा लेकिन ये स्टंट अक्षय कुमार ने बिना कोई सेफ्टी के किया था।

Konika