हाथरस गैंगरेप: अक्षय कुमार बोले- कब रुकेगी ये क्रूरता, ऐसा कानून बने जिसे सोच बलात्कारियों की रूह कांप जाए

9/29/2020 4:18:46 PM

मुंबई: यूपी के हाथरस में गैंगरेप की शिकार 19 साल की दलित युवती की आज दिल्ली के एक हाॅस्पिटल में निधन हो गया है।  चार लोगों ने उसके साथ एक पखवाड़ा पहले दुष्कर्म किया था। हालत बिगड़ने के बाद उसे सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। हर कोई इस पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। वहीं अब इस घटना पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने दुख जताया।

 

 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा-' गुस्सा और कुंठित! सामूहिक दुष्कर्म में ऐसी क्रूरता हाथरस में। यह कब रुकेगा? हमारे कानून और उनके प्रवर्तन इतने सख्त होने चाहिए कि सजा के बारे में केवल सोचकर बलात्कारियों को डर लगे। अपराधियों को फांसी पर लटकाएं। बेटियों और बहनों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाएं, यह सबसे कम हम कर सकते हैं।' बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत, स्वरा भास्कर,यामी गौतम और ऋचा चड्ढा ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया और उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।  

क्या है पूरा मामला

14 सितंबर को, पीड़िता के गर्दन में पड़े दुपट्टे से एक खेत में उसे खींचा गया, जब वह पशुओं का चारा लेने गई थी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। पीड़िता का गला घोंटने की कोशिश की गई तो उसने अपनी जीभ को दांतों से जोर से काटा जिससे जीभ पर गहरा जख्म हो गया। 

Smita Sharma