कभी अक्षय संग तस्वीर खींचाने के लिए पागल था ये बच्चा, आज कम नहीं खुद की फैन फॉलोइंग

1/16/2018 5:26:07 PM

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के कई फैन हैं। आज एक ऐसे फैन की बात करने जा रहे हैं जो कभी अक्की का इतना बड़ा फैन था आज खुद एक फेमस एक्टर है। इस बच्चे ने बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है और आज इसके खाते में अनेकों सुपरहिट फिल्में हैं। 


दरअसल यह बच्चा बॉलीवुड के बाजीराव यानी रणवीर सिंह हैं। आज के समय उनकी फैन फॉलोइंग अक्षय कुमार से कम नहीं है।


6 जुलाई 1985 को रणवीर ने एक भवानी फैमिली में जन्म लिया था। बता दें कि रणवीर के पिताजी का खुद का बिज़नेस है जबकि मां घर पर ही रहकर घर की देखभाल करती हैं। रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवानी है।

 

बहुत कम लोग को जानते है कि रणवीर को घर पर भवानी नाम से बुलाया जाता और उनका ये नाम उनकी बहन के नाम के ऊपर रखा गया है।