हाॅकी लेजेंड बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर अक्षय कुमार ने जताया शोक, तस्‍वीर शेयर कर किया याद

5/26/2020 7:48:12 AM

मुंबई: तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी 96 वर्षीय बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को निधन हो गया। बलबीर सिंह पिछले दो हफ्तों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। 25 मई को उन्होंने चंडीगढ़ के अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस लीं।

उनके निधन की खबर सुन स्पोर्ट्स और इंटरटेरमेंट इंडस्ट्री ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। हॉकी के इस महान खिलाड़ी के निधन पर बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार ने भी दुख जताया है।

अक्षय ने उनके साथ की एक तस्‍वीर शेयर कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अक्षय कुमार ने शोक जताते हुए लिखा-'हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह जी के निधन की खबर सुन धक्‍का लगा।मैं सौभाग्‍यशाली हूं कि मुझे उनसे मिलने का मौका मिला था। वे बहुत बेहतरीन व्यक्तित्व वाले इंसान थे। उनके परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं।' तस्वीर में अक्षय बलबीर सिंह का हाथ थामे ग्राउंड में कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। 

बता दें कि साल 2018 में आई फिल्म गोल्ड में अक्षय का किरदार भी बलबीर सिंह पर ही आधारित था। इस फ‍िल्‍म में एक्ट्रेस मौनी रॉय ने उनकी पत्‍नी का रोल निभाया था। 1948 के ओलिंपिक खेलों में बलबीर सिंह की कप्तानी में भारत ने अपना पहला हॉकी गोल्ड मेडल जीता था।

Smita Sharma