ऐसे हो रही है सूर्यवंशी की शूटिंग, हैलीकॉप्टर से लटके दिखे अक्षय

6/5/2019 8:06:55 PM

मुंबईः इन दिनों बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि की अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म  'सूर्यवंशी' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहें हैं। बता दें अक्षय कुमार इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'सूर्यवंशी' की शूटिंग बैंकॉक में चल रही है। बैंकॉक वहीं शहर है जहां अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से पहले कई साल तक काम किया था। इसलिए अक्षय के दिल में बैंकॉक के लिए एक स्पेशल जगह है।  खतरनाक स्टंट करने के लिए मशहूर अक्षय बैंकॉक की सड़कों पर बाइक से स्टंट करते नजर आए।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Just another day at work!!!#sooryavanshi

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on Jun 1, 2019 at 7:57pm PDT

अब अक्षय की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में अक्षय कुमार का खतरनाक स्टंट देखकर अच्छे-अच्छो की रातों की दिन उड़ जाएगी। जी हां, सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें अक्षय हेलीकॉप्टर से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

इस फोटो में आप साफ देख सकते हैं कि अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर से लटकते हुए अपने दुश्मन का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

Pawan Insha