बेटी संग अक्षय कुमार की मूवी डेट, तस्वीरों में लाडली का हाथ थामें दिखें खिलाड़ी कुमार

11/8/2019 1:52:22 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं। फैंस अक्षय की एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। अक्षय अपने काम में चाहे कितने भी बिजी क्यों न वह फैमिली के वक्त निकाल ही लेते हैं।

PunjabKesari,akshay kumar image,akshay kumar photo, akshay kumar pictures,Nitara Kumar image, Nitara Kumar photo, Nitara Kumar picture

बीती रात अक्षय को बेटी नितारा के साथ मूवी डेट पर पहंचे। इस दौरान अक्षय व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में डैपर दिखे। वहीं नितारा फ्लोरल प्रिंट फ्राॅक में हमेशा की तरह क्यूट दिखीं।

PunjabKesari,akshay kumar image,akshay kumar photo, akshay kumar pictures,Nitara Kumar image, Nitara Kumar photo, Nitara Kumar picture

गाड़ी से उतरकर अक्षय ने मीडिया को कई पोज दिए। तस्वीरों में नितारा पापा का हाथ थामें दिख रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में बाप-बेटी ती जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही हैं। 

PunjabKesari,akshay kumar image,akshay kumar photo, akshay kumar pictures,Nitara Kumar image, Nitara Kumar photo, Nitara Kumar picture

बीते दिनों ही अक्षय और नितारा की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं। तस्वीर में वह अक्षय अपनी बेटी का हाथ पकड़कर झोपड़ी के अंदर जाते दिख रहे थे। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर फैंस काफी इमोशनल हो गए।

PunjabKesari,akshay kumar image,akshay kumar photo, akshay kumar pictures,Nitara Kumar image, Nitara Kumar photo, Nitara Kumar picture

इन तस्वीरों के शेयर करते हुए अक्षय ने बताया 'आज का मॉर्निग वॉक मेरी बेटी के लिए एक सीख लेकर आया। हम दोनों एक गरीब दंपति के घर में पानी के लिए गए थे लेकिन उन्होंने हमें बहुत ही स्वादिष्ट गुड़-रोटी खिलाई। सच में, दयालु होने का कारण कुछ भी नहीं है। इसका मतलब है सब कुछ है।'

PunjabKesari,akshay kumar image,akshay kumar photo, akshay kumar pictures,Nitara Kumar image, Nitara Kumar photo, Nitara Kumar picture

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की फिल्म 'हाउसफुल 4' हाल ही रिलीज हुई है। मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद दर्शकों की ओर से इसे उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। वह इन दिनों रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' में बिजी हैं।

PunjabKesari,akshay kumar image,akshay kumar photo, akshay kumar pictures,Nitara Kumar image, Nitara Kumar photo, Nitara Kumar picture

इसके अलावा वह करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ  फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखेंगे। अक्षय कियारा के साथ एक और फिल्म 'लक्ष्मी बाॅम्ब' में भी नजर आएंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News