ICU में एडमिट अक्षय कुमार की मां की हालात गंभीर, एक्टर बोला-हर घंटा मुश्किल...प्लीज दुआ करें

9/8/2021 8:16:32 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की  मां अरुणा भाटिया की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं हैं। वह इस समय मुंबई के हाॅस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। बीते दिन ही मां की हालत की खबर मिलते ही अक्षय ब्रिटेन से मुंबई वापस आ गए थे।

वहीं अब अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके परिवार के लिए यह मुश्किल समय चल रहा है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने कहा कि उनके लिए हरेक व्यक्ति की दुआ मायने रखती है।

अक्षय ने लिखा-'शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से टच्ड महसूस कर रहा हूं। आप सभी का शुक्रिया मेरी मां की हेल्थ के बारे मे पूछने के लिए। मेरे और परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है। हर घंटा मुश्किल से निकल रहा है। आप सभी की हरेक दुआ मेरे लिए मायने रखती है। मदद के लिए शुक्रिया।' इसके साथ उन्होंने कैप्शन में हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है।

 

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं। ऐसे में अक्षय कुमार यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आये हैं। बता दें कि अक्षय को अपनी मां से बेहद लगाव है इसलिए जैसे ही उन्होंने उनके अस्वस्थ होने पर शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौटने का फैसला लिया। 

बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल के करीब है और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया जिनमें हॉलीडे, नाम सबनम और रुस्तम जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma