डिटर्जेंट एड से विवादों में घिरे अक्षय कुमार, मराठा योद्धा का मजाक उड़ाने पर दर्ज हुई शिकायत

1/7/2020 7:13:51 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक हिट के साथ अपनी धाक जमाए अक्षय कुमार अपने नए कमर्शियल की वजह से परेशानी में फंस गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एड में एक मराठा योद्धा का मज़ाक उड़ाया है। यह कमर्शियल एक डिटर्जेंट के बारे में है, जिसमें अक्की एक मराठा योद्धा की भूमिका में हैं। जो अपने दुश्मनों को हराने के बाद अपने राज्य में लौट आया है।

PunjabKesari, Akshay Kumar Images

विज्ञापन में उनकी वाइफ उन्हें उनके गंदे कपड़ों के लिए ताना मारती है। इसी एड में कपड़े धोते समय अक्की को अजीब तरह से नाचते हुए दिखाया गया है, लेकिन कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगा। रिपोर्ट के अनुसार, मराठी संस्कृति का मजाक उड़ाने और भावनाओं को आहत करने के लिए मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता अक्षय के रिएक्शन के इंतज़ार में हैं।

 

फिलहाल अक्षय अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टी पर हैं। वह अपनी फिल्म 'गुड न्यूज़' की रिलीज़ के तुरंत बाद छुट्टी पर चले गए। फिल्म में करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म दर्शकों द्वारा काफी सराहना बटोर रही है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News