बारिश का कहर झेल रहे लोगों के लिए अक्षय कुमार ने दिए इतने करोड़

7/18/2019 12:40:26 AM

मुंबईः बारिश का मिज़ाज किसी पर मेहरबान होकर बरसा तो किसी पर कुदरत का कहर बनकर। कुदरत का कहर बनकर बरसी बारिश ने भारत में बहुत से राज्यों पर तबाही मचाई हुई है। इन्ही में से एक है असम। असम में इसका कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। लोगों को खाने पीने के लाले पड़ गए हैं। असम के लोग मदद की गुहार लगा रहे है। इन्हीं लोगों की गुहार को सबसे पहले बॉलीवुड में सुना तो वो है अक्षय कुमार। अक्षय कुमार ने असम के इन हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। अक्षय ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी। 

अक्षय ने ट्वीट में लिखा है- असम में बाढ़ से हुई तबाही के बारे में जानकर दिल बेहद दुखी है।

इस मुश्किल की घड़ी में मनुष्य या जानवर दोनों को ही मदद की बेहद जरूरत है। मैं सीएम राहत कोष में और काजीरंगा नेशनल पार्क के रेस्क्यू दोनों के लिए 1-1 करोड़ रुपए दान करना चाहता हूं, और दूसरों से भी मदद की अपील कर रहा हूं। 

बता दें इस समय असम के इलाकों में बाढ़ से 52 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, तो वहीं वहां अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Pawan Insha